भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करने के उद्देश्य से PM Matru Vandana Yojana की शुरुआत की गई। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को 5000/- रुपए की सहायता राशि दी जा जाती हैं। वर्तमान में इस योजना के माध्यम से देश की करोड़ों महिलाओं को लाभ पहुँचाया जा रहा हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको PM Matru Vandana Yojana 2024 के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसके माध्यम से आप योजना के लाभ, पात्रता तथा आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएँगे।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
मातृ वंदना योजना का संचालन सन् 2017 में किया गया। यह योजना मूल रूप से 2010 में शुरू की गई। पहले इसका नाम इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना था लेकिन 2017 में इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कर दिया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की व्यक्तिगत ज़रूरतों को पूर्ण करने के लिए उन्हें आर्थिक लाभ पहुँचाना हैं। मातृ वन्दना योजना का संपूर्ण क्रियान्वयन भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता हैं।
यह योजना मुख्यतः आर्थिक रूप से कमजोर तथा ग़रीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार की महिलाओं के लिए चलाई गई हैं। इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता शर्तों की जानकारी लेख में नीचे दी गई हैं।
योजना का लाभ
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लाभार्थी महिला को 3 किस्तों के माध्यम से 5000 रुपए का अनुदान दिया जाता हैं। यह 3 किस्तें निम्न अनुसार देय होती हैं-
किस्त | राशि | समय |
पहली किस्त | 1000/- | ग्रभावस्था पंजीकरण के समय |
दूसरी किस्त | 2000/- | ग्रभावस्था के 6 महीने बाद |
तीसरी किस्त | 2000/- | बच्चे के जन्म पर |
योजना का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आर्थिक रूप से कमजोर ऐसी महिलाएँ जिनके परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख रुपए से कम हैं के लिए चलाई गई हैं। हमारे देश में कई महिलाएँ मज़दूरी करके अपने परिवार के वित्तीय कार्यों में अपना योगदान देती हैं। मज़दूरी करना इन महिलाओं की मजबूरी है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण गर्भावस्था के समय भी ये महिलाएँ मेहनत मज़दूरी का कार्य करती हैं। ऐसा करना महिला तथा उसके बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता हैं।
भारत सरकार इस योजना के माध्यम से इन महिलाओं को आर्थिक सहायता देती हैं जिससे इन्हें मज़दूरी ना करके आराम करने का समय मिल सके तथा गर्भावस्था के दौरान अपनी ज़रूरत के लिए पैसे हेतु किसी अन्य पर निर्भर ना रहना पड़े। इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ पात्रता शर्तें रखी हैं जिससे केवल वास्तविक रूप से ज़रूरतमंद महिलाओं की ही इसका लाभ मिल सके।
PM Matru Vandana Eligibility Criteria
- महिला के परिवार की वार्षिक आमदनी 1.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के पास BPL कार्ड, मज़दूर कार्ड या नरेगा कार्ड होना चाहिए।
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जुड़े परिवार की महिलाएँ भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
मातृ वंदना योजना आवेदन प्रक्रिया
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लेने के लिए महिला ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट, सरकारी हॉस्पिटल या अपने नज़दीकी आंगनबाड़ी केंद्र से योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करें। इसके बाद आवेदन पत्र में माँगी गई जानकारी हो दर्ज करने इसके साथ आवेदन के लिए ज़रूरी सभी दस्तावेज संलग्न करें। यह फाइल गर्भावस्था पंजीकरण से संबंधित अस्पताल या आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करवा दे।
इसके बाद योजना में आपका पंजीकरण कर दिया जाएगा। योजना में दिये जाने वाले पैसे महिला के बैंक खाते में सीधे ही DBT माध्यम से ट्रांसफ़र किए जाते हैं। योजना के पैसे प्राप्त होने की जानकारी आवेदन फ़ार्म में दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दे दी जाती हैं।