आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करें मात्र 10 मिनट में, यह हैं सबसे आसान प्रक्रिया: Aadhaar Card Pan Card Link

नमस्कार साथियों! आजकल किसी भी आधिकारिक कार्य के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी दस्तावेज हमारा आधार कार्ड और पैन कार्ड ही हैं। इसलिए आधिकारिक कार्यों में पारदर्शिता रखने के लिए केंद्र सरकार ने हाल ही में Aadhaar Card Pan Card Link करना अनिवार्य कर दिया हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऑनलाइन मात्र कुछ ही समय में आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।

आधार कार्ड पैन कार्ड लिंक

भारत सरकार द्वारा आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवाने के पीछे मुख्य उद्देश्य वित्तीय आधिकारिक कार्यों में पारदर्शिता रखना हैं। पैन कार्ड किसी भी वित्तीय कार्य के लिए सबसे ज़रूरी दस्तावेज रहता हैं। इसी तरह आधार कार्ड वर्तमान में हमारी पहचान का मूल दस्तावेज बन चुका हैं। अतः वित्तीय कार्यों में व्यक्ति की मूल पहचान के लिए आधार कार्ड का पैन कार्ड से लिंक होना अतिआवश्यक हैं।

ज़रूरी दस्तावेज

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आपको केवल पैन और आधार कार्ड की आवश्यकता होती हैं। इसके साथ ही आपको अपने पैन और आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की ज़रूरत होती हैं। लिंक करते समय OTP सत्यापन हेतु गौपनीय संख्या इसी नंबर पर SMS के माध्यम से प्राप्त होती हैं।

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आधिकारिक प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई जा रही हैं। आप इस प्रक्रिया का अनुसरण करके दोनों कार्ड के लिंक की क्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप भारतीय आयकर विभाग की E Filling ऑफिसियल वेबसाइट www.incometax.gov.in को ओपन करें।
  • ई फिलिंग की वेबसाइट के मुख्य पेज पर बायीं तरफ़ आपको एक सूची दिखाई देगी।
  • इस सूची में नीचे Link Aadhaar का विकल्प दिखाई देगा। इसका चयन करें।
  • अगले पृष्ठ पर आपको पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक से संबंधित ज़रूरी जानकारी लिखी हुई मिलेगी।
  • आगे की प्रक्रिया से पहले इस जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़े।
  • अब नीचे दिये गये ख़ाली टेक्स्ट बॉक्स में अपनी आधार कार्ड संख्या तथा पैन कार्ड संख्या दर्ज करें।
  • इसके बाद दिये गये Validate के बटन पर दबाएँ।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम OTP प्राप्त होगी।
  • यह OTP दर्ज करके सत्यापन करें।
  • इस प्रक्रिया द्वारा आप पैन आधार लिंक प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए Abha Card Online Download करें, मात्र 10 मिनट में

तय सीमा के बाद पैन आधार लिंक

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा समाप्त होने की स्थिति में आपको विलंभ भुगतान 1,000/- रुपए देना होता हैं। इस राशि का भुगतान आपको आयकर विभाग की वेबसाइट पर ही E-Pay के माध्यम से करना होता हैं। भुगतान करने के बाद आपको रिसीट नंबर (रसीद संख्या) प्राप्त होती हैं जो आधार पैन लिंक वैलिडेट करने के बाद आपसे माँगी जाती हैं।यह रसीद संख्या वेरीफाई होने के पश्चात ही आपका Aadhaar Card Pan Card Link की प्रक्रिया पूर्ण की जाती हैं।

Aadhaar Card Pan Card Status Check

आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक हैं या नहीं इसका स्टेटस चेक करने के लिए आप E-Filling आयकर विभाग के पोर्टल को ओपन करें। इसके बाद मुख्य पृष्ठ पर Aadhaar Status Check के विकल्प का चयन करें। इसके बाद आधार कार्ड व पैन कार्ड नंबर दर्ज करके आप लिंक का स्टेटस चेक कर सकते हैं।ऽ

आधार कार्ड और पैन कार्ड को आपस में लिंक कैसे करें?

ई फिलिंग के आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ। आधार लिंक के विकल्प का चयन करें। अपनी आधार कार्ड तथा पैन कार्ड संख्या दर्ज करके वैलिडेट के विकल्प पर दबाएँ। OTP सत्यापन करने के बाद आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा।

कैसे पता करें पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं?

ई फिलिंग ऑनलाइन पोर्टल पर जाएँ तथा Aadhaar Link Status से आधार कार्ड पैन कार्ड लिंक की जानकारी प्राप्त करें।

क्या मैं आधार को पैन से फ्री में लिंक कर सकता हूं?

सरकार द्वारा तय समयावधि में आप आधार कार्ड को पैन कार्ड से फ्री में लिंक कर सकते हैं। इसके बाद विलंभ शुल्क का भुगतान करने के बाद ही प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकता हैं।

पैन आधार लिंकिंग की फीस कितनी है?

तय समय सीमा के बाद आधार पैन कार्ड लिंक करने के लिए 1,000/- रुपए की फ़ीस देनी होती हैं जो ऑनलाइन चालन के रूप में जमा की जाती हैं।

आधार से पैन लिंक होने में कितना समय लगता है?

आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने में मात्र 10 से 15 मिनट का समय लगता हैं।

आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 2024 क्या है?

2024 के लिए आधार पैन लिंक करने हेतु 31 मई 2024 तारीख़ अंतिम तिथि निर्धारित की गई हैं।

पैन कार्ड कितनी बार बनाया जा सकता है?

भारत सरकार एक व्यक्ति के लिए केवल एक पैन कार्ड ही जारी करती हैं। यह एक परमानेंट खाता संख्या होती हैं जो व्यक्ति के सभी वित्तीय बैंक खातों का ब्योरा रखती हैं।

आधार को पैन से क्यों लिंक करें?

वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता रखने हेतु पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना आवश्यक हैं।

पैन कार्ड की वैलिडिटी कितनी होती है?

पैन कार्ड व्यक्ति के संपूर्ण जीवन तक वैलिड रहता हैं।

Hi there, I'm KK Ujjawal. I've been deeply immersed in the world of writing, both as an author and a content creator for public notifications. It's been quite a journey, weaving words together to create meaningful narratives and informative pieces that connect with people.

Leave a comment