Birth Certificate Online Apply: अब अपने मोबाइल से ऑनलाइन करें जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, जाने इसकी सम्पूर्ण जानकारी

नमस्कार दोस्तों! आज के समय में हमें हर बार सरकारी कार्य या अन्य कार्यों के लिए हमें जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता अवश्य होती है। सामान्यतः जन्म प्रमाण पत्र हॉस्पिटल द्वारा हमारे जन्म के समय ही जारी किया जाता है। परन्तु क्या आपको पता है की आप अब आप ऑनलाइन घर बैठे ही अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है।

आज हम आपको Birth Certificate Online Apply करने की सम्पूर्ण जानकारी बताने जा रहे है अतः यदि आप भी इस अपने बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहते है तो हमारे आज के इस लेख को अंत तक पढ़ें।

जन्म प्रमाण पत्र क्या है?

किसी भी व्यक्ति के लिए उसका जन्म प्रमाण पत्र भारत सरकार द्वारा जारी एक बहुत ही महत्वपूर्ण पत्र होता है जिसमें उस व्यक्ति की सम्पूर्ण जानकारी दी हुई होती है। इस जानकारी में उस व्यक्ति का नाम, जन्म की तारीख, माता-पिता का नाम, एड्रैस आदि जानकारी दर्ज की हुई होती है। इस जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर ही किसी व्यक्ति की आयु का निर्धारण किया जाता है।

इसी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर ही बच्चे का एडमिशन विद्यालय में किया जाता है। 21 दिन से कम आयु के बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया हम नीचे लेख में देने जा रहे है। जन्म पत्र आवेदन के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की भी आवश्यकता होगी। इस आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी नीचे दी गई है।

ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स

यदि आप किसी भी बच्चे का ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है तो आपको इसके लिए जरूरी दस्तावेजों जैसे की हॉस्पिटल से प्राप्त डिस्चार्ज सर्टिफिकेट, बच्चे का नाम, उसकी फोटो आदि की आवश्यकता होती है। इसके अलावा माता-पिता से संबंधित दस्तावेजों में आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, माता का ममता कार्ड, जन आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि की आवश्यकता होती है।

आप किसी भी बच्चे के लिए उसके जन्म से 21 दिन के भीतर ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करें मात्र 10 मिनट में, Aadhaar Card Pan Card Link यह हैं सबसे आसान प्रक्रिया।

Janam Pramaan Patra Online Apply

  • जन्म प्रमाण पत्र आवेदन के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको यूजर लोगइन के विकल्प पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनना है।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको मांगी गई समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद आपको इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों को भी स्केन करके अपलोड करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट कर दें, जिसके बाद आपको यूजर आईडी व पासवर्ड उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।
  • अब आपको इसके होम पेज पर जाकर इसकी यूजर आईडी व पासवर्ड की सहायता से लॉग-इन करना है।
  • इसके बाद बर्थ सर्टिफिकेट के ऑप्शन का चयन करने के बाद आपको इसके लिए आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपलोड कर दें।

इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है। इस जन्म प्रमाण पत्र के बनने में कुछ दिन का समय लग सकता है। इसकी जानकारी आपको मोबाइल नंबर व एसएमएस के माध्यम से भेज दी जायेगी। इसके अलावा आप किसी वयस्क व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र नगरपालिका या पंचायत समिति के माध्यम से बनवा सकते है। इसके लिए आपको ज्यादा दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होती है तथा आप आसानी से आवेदन कर सकते है।

बच्चा पैदा होने पर कौन सा प्रमाण पत्र जारी किया जाता है?

जब कोई भी बच्चा पैदा होता है तो उस समय उसके जन्म पर उसका जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

भारत में जन्म प्रमाण पत्र कौन जारी करता है?

भारत में जन्म व मृत्यु विभाग द्वारा यह जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। आप इस विभाग की वेबसाइट पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।

भारत में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे चेक करें?

आप जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन चेक कर सकते है।

क्या जन्म प्रमाण पत्र भारत में एक सार्वजनिक दस्तावेज है?

जन्म प्रमाण पत्र सार्वजनिक दस्तावेज नहीं है यह एक पर्सनल दस्तावेज है तथा यह किसी भी व्यक्ति के लिए उसकी पहचान का प्रमाण होता है।

हेलो दोस्तों मेरा नाम नरेंद्र है। मुझे विभिन्न परीक्षाओं तथा भारत व राज्य सरकारों द्वारा क्रियान्वित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा मे लिखना पसन्द है। में सम्बन्धित योजना की जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर लेख लिखता हूँ। मेरे द्वारा लिखा गया लेख पसन्द आने पर आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Leave a comment