Free Smartphone Yojana Update: महिलाओं को मिलेंगे फ्री स्मार्टफोन, ऐसे देखें लिस्ट

राजस्थान के चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने की योजना पूर्ववर्ती सरकार द्वारा प्रारंभ की गई। इस योजना का उद्देश्य चिरंजीवी परिवारों की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओ को समार्टफोन प्रदान करना रखा गया था, परन्तु विधानसभा चुनाव आने के कारण इस योजना को बंद करना पड़ा। यह योजना पुनः कब शुरू होगी तथा अब दोबारा किन्हे स्मार्टफोन वितरित किये जाएंगे से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी आज के इस लेख में उपलब्ध है, अतः आज के इस लेख को अंत तक पढ़े।

Free Smartphone Yojana Update

फ्री स्मार्टफोन योजना

राजस्थान की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को डिजिटल इंडिया से जोड़ने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई। इस योजना में महिलाओं को स्मार्टफोन लेने के लिए 6125 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। हालांकि वर्तमान समय में विधानसभा चुनावों के बाद से यह योजना बंद है, परन्तु सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री इस योजना के बारे में जल्द ही विधानसभा में खुलासा कर सकते है। बीजेपी तथा कांग्रेस दोनों पार्टी की महिला उम्मीदवार इस योजना के लिए सहमत है परन्तु इस योजना के बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी स्पष्ट जानकारी जारी नहीं की गई है।

कांग्रेस सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन देने के लिए स्मार्टफोन वितरण शुरू भी कर दिया था। परन्तु 9 ऑक्टोबर को आचार संहीता के लागू होने के कारण इस योजना को वही पर बंद करना पड़ा तथा केवल 25 लाख महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल पाया।

फ्री स्मार्टफोन योजना 2024

बीजेपी सरकार के द्वारा अभी तक इस योजना के बारे में स्पष्ट कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि कांग्रेस सरकार की किसी भी योजना को अभी तक वर्तमान सरकार द्वारा बंद नहीं किया गया है, परन्तु अब पूर्ववर्ती सरकार वर्तमान बीजेपी सरकार पर सवाल उठा रही है की फ्री स्मार्टफोन योजना के बारे में जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार वर्तमान सरकार पर इस योजना को पुनः सुचारु रूप से शुरू करने के लिए भी दबाव बना रही है।

फ्री समार्टफोन योजना की जानकारी

फ्री स्मार्टफोन योजना के पहले चरण में चयनित बालिकाओं तथा महिलाओं को 40 लाख स्मार्टफोन वितरित किए जाने थे। इस योजना के लिए प्रत्येक बालिका व महिला को 6125 रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए गए तथा इसके साथ ही गहलोत सरकार द्वारा चिरंजीवी परिवार की 1 करोड़ 33 लाख बालिकाओं व महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने की गारंटी दी गई थी।

इस योजना में कुल 25 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके है जिनके लिए कुल 1800 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है। इस योजन के विषय में महिला उम्मीदवारों का कहना है की महिलाओं के हित के लिए इस योजना को पुनः शुरू किया जाना चाहिए। इसके साथ ही महिला उम्मीदवारों का यह भी कहना है की यह योजना महिलाओं के लिए बहुत अधिक उपयोगी है क्योंकि सभी महिलाएं स्मार्टफोन नहीं खरीद सकती है, इसलिए इस योजना को शुरू किया जाना चाहिए।

महिलाओ को मिलेगा 10 साल तक चलने वाला फ्री सोलार चुल्हा Free Solar Cooking Stove Yojana में, जानें पूरी जानकारी।

Free Smartphone Yojana List

आर्टिकल Free Smartphone Yojana Update
योजना का नाम इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना
किसने प्रारंभ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा
लाभार्थी चिरंजीवी परिवारों की 1 करोड़ 33 लाख महिलाएं
लाभ मुफ़्त स्मार्टफोन
प्रारंभ सत्र 2023
योजना का राज्य राजस्थान
योजना ग्रुपयोजना ग्रुप
योजना चैनलयोजना चैनल
Free Smartphone Yojana List

राजस्थान में फ्री मोबाइल के लिए कौन पात्र है?

राजस्थान में फ्री मोबाइल के लिए चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया पात्र है। इसके लिए जनाधार का होना आवश्यक है।

स्मार्टफोन योजना की लिस्ट कैसे चेक करें?

सबसे पहले आप जन सूचना पोर्टल पर जाए। अब आपको सर्च के ऑप्शन पर जाकर इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना एलीजिबीलीटी सर्च करना है। अब आप यहाँ पर आपके जनआधार कार्ड की सहायता से आपकी पात्रता की जांच कर सकते है।

हेलो दोस्तों मेरा नाम नरेंद्र है। मुझे विभिन्न परीक्षाओं तथा भारत व राज्य सरकारों द्वारा क्रियान्वित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा मे लिखना पसन्द है। में सम्बन्धित योजना की जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर लेख लिखता हूँ। मेरे द्वारा लिखा गया लेख पसन्द आने पर आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Leave a comment