Kisan Karj Mafi List 2024: किसान कर्ज माफ़ी नई लिस्ट जारी, इन किसानों का होगा कर्ज माफ़, ऐसे देखे अपना नाम

दोस्तों! हमारे देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कई राज्य की सरकारों ने किसानों का कर्ज माफ़ करने के लिए योजनाओं का शुभारंभ किया हैं। इसमें उत्तरप्रदेश और झारखंड सबसे अग्रिम राज्य हैं। Kisan Karj Mafi List 2024 योजना द्वारा किसानों का लाखों रुपए का ऋण माफ़ किया जा रहा हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बतायेंगे कि कैसे आप इस योजना का लाभ लेकर अपना किसान ऋण पूर्णतः माफ़ करवा सकते हैं।

Kisan Karj Mafi List 2024
Kisan Karj Mafi List 2024

किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट

हाल ही में राज्य सरकारों ने किसान कर्ज माफ़ी योजना के अंतर्गत जिन किसानों का ऋण माफ़ किया जा रहा हैं उनकी सूची जारी कर दी हैं। किसान इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इस सूची में अपना नाम ऑनलाइन देख सकता हैं। किसान कर्ज माफ़ी योजना की ऑनलाइन सूची में जिन किसानों का नाम दिया हुआ हैं केवल उन्हीं किसानों का ऋण माफ़ किया जाएगा।

ऋण माफ़ी की ज़रूरत तथा इसका उद्देश्य

हमारा देश मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान देश हैं। देश की अधिकांश जनसंख्या का मुख्य व्यवसाय कृषि ही हैं। लेकिन बहुत से किसानों को खेती करने के लिए बैंक से ऋण लेना पड़ता हैं। बहुत बार ऐसा होता हैं कि किसी अकाल मौसमी घटना या अन्य कारण से किसान यह ऋण समय पर वापस जमा नहीं करवा पाता हैं। ऐसी स्थिति में या तो किसान की ज़मीन नीलाम कर दी जाती हैं या फिर किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाता हैं।

हमारा देश कहने को तो कृषि प्रदान देश हैं लेकिन हर वर्ष हज़ारों किसान कर्ज के कारण आत्महत्या करते हैं। देश में होने वाली कुल आत्महत्याओं में किसानों की संख्या 10% से अधिक हैं। लेकिन हाल ही केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा इन किसानों का कर्ज माफ़ किया जा रहा हैं।

बजट सत्र 2023-24 के अनुसार अब किसानों का 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ़ किया जाएगा। इसके लिए लाभार्थी किसानों की सूची भी जारी कर दी गई हैं। नीचे हम इस योजना के अंतर्गत पात्रता तथा इसकी लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।

किसान कर्ज माफ़ी के लिए पात्रता

  • इस योजना के अन्तर्गत केवल उन्हीं किसानों का ऋण माफ़ किया जाएगा जिन्होंने 31-03-2016 या इससे पहले ऋण लिया था।
  • इसके अंतर्गत केवल कृषि भूमि या किसान क्रेडिट कार्ड से लिए गए लोन ही माफ़ किए जाएँगे।
  • सरकारी क्रमचारी या पेंशन धारी किसान ऋण माफ़ी योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएँगे।
  • अधिकतम 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ़ किया जाएगा।
  • यदि किसान करदाता हैं तो वह भी इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

Kisan Karj Mafi List 2024 Official Website

योजना का नामKisan Karj Mafi List 2024
उद्देश्यकिसानों का कर्ज माफ़ करना
ऋण माफ़ी की राशिअधिकतम 2 लाख रुपए
आधिकारिक वेबसाइट उत्तरप्रदेश राज्य के लिएwww.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in
झारखंड राज्य के लिएwww.jkrmy.jharkhand.gov.in
Kisan Karj Mafi List 2024 Official Website

सरकार कर रही बिजली बिल माफ़ Bijli Bill Mafi Yojana List 2024 इन लोगो को नहीं देना होगा बिल, लिस्ट देखे

किसान कर्ज माफ़ी योजना लिस्ट में नाम चेक करें

  • सबसे पहले Kisan Karj Mafi List 2024 की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर ‘अपने ऋण मोचन की स्थिति जाने’ के विकल्प का चयन करें।
किसान कर्ज माफ़ी योजना लिस्ट में नाम चेक करें
किसान कर्ज माफ़ी योजना लिस्ट में नाम चेक करें
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें लिस्ट डाउनलोड करने के लिए कुछ ज़रूरी जानकारी माँगी जाएगी।
  • इस पेज पर अपने ज़िले, ब्लॉक तथा गाँव का नाम दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब आपके सामने संबंधित क्षेत्र की लिस्ट खुल जाएगी।
  • इस लिस्ट को आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में pdf फाइल के रूप मे सेव कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया द्वारा आप किसान कर्ज माफ़ी की लाभार्थी लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस लिस्ट में आपके क्षेत्र के उन सभी किसानों के नाम दिये हुए रहेंगे जिनका संबंधित योजना के अंतर्गत किसान ऋण माफ़ किया जाएगा। आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। यदि आपका नाम इस लिस्ट में दिया गया हैं तो इसके बाद आपने जिस बैंक से ऋण लिया था उससे संपर्क करके अपना ऋण माफ़ करवा सकते हैं।

Hi there, I'm KK Ujjawal. I've been deeply immersed in the world of writing, both as an author and a content creator for public notifications. It's been quite a journey, weaving words together to create meaningful narratives and informative pieces that connect with people.

Leave a comment