Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024: एकल द्वि पुत्री पुरस्कार योजना शुरु, जल्दि करें आवेदन

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा संचालित Ekal Dwiputri Yojana 2024 बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ की गई। आज के इस आर्टइकल मे हमने इस योजना के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी दी है जैसे की: पात्रता, पुरस्कार राशि, आवेदन प्रक्रिया, पुरुष्कार राशि वितरण, दस्तावेज आदि दी गई है।

एकल द्वि पुत्री पुरस्कार योजना राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम वर्ष 2012 से लागू की गई।

Ekal Dwiputri Yojana 2024 Rajasthan

परीक्षाओं के सफल संचालन के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सामाजिक सरोकारों में भी अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है। इसी क्रम में बेटी बचाओ अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने एवं महिला सशक्तिकरण के प्रयासों के सन्दर्भ में बोर्ड ने एक नूतन योजना प्रारम्भ की है। एक या दो पुत्री वाले परिवार की प्रतिभाशाली बालिकाओं को जो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक/प्रवेशिका/उच्च माध्यमिक/वरिष्ठ उपाध्याय/व्यावसायिक परीक्षा की राज्य स्तरीय/जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करेगी, बोर्ड द्वारा उन्हें पुरस्कार राशि प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

Ekal Dwiputri Yojana 2024 Yogyta

बोर्ड परीक्षा परिणाम वर्ष 2024 की राज्य स्तरीय/जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off marks प्राप्त एकल/द्वि पुत्री परिवार की बालिका।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की विविध परीक्षाओं में राज्य स्तरीय/जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक की सूची बोर्ड की वैब साईट पर उपलब्ध है।

Ekal Dwiputri Yojana 2024 Form

परीक्षाराज्य स्तर पर निर्धारित_cut off marks
माध्यमिक परीक्षा581
माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा579
उच्च माध्यमिक परीक्षा(1.) विज्ञान- 485 (2.) वाणिज्य-478 (3.) कला-485
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा(1.) विज्ञान- 482 (2.) वाणिज्य-448 (3.) कला-481
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा456
प्रवेशिका परीक्षा526
Ekal Dwiputri Yojana 2024

Ekal Dwiputri Yojana 2024 Form

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024

Ekal Dwiputri Yojana 2024 In Hindi

बोर्ड द्वारा परीक्षा2023 की ऐसी समस्त प्रतिभाशाली बालिकाएं जिन्होंने राज्य स्तर और जिला स्तर पर निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त किये हैं और जो अपने परिवार की एक मात्र संन्तान है या परिवार में दो सन्तानें है और दोनों ही पुत्रियाँ है या तीन पुत्रियाँ है जिनमें से एक पुत्री के बाद दो जुड़वां पुत्रियां है. पुरस्कार हेतु आवेदन की पात्र है।

इकलौती बेटी योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि

बोर्ड परीक्षापुरस्कार राशि
माध्यमिक/माध्यमिक (व्यावसायिक)/प्रवेशिका परीक्षा राज्य स्तरीय योग्यता क्रम
में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका
31,000/-
उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – राज्य स्तरीय
योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका
51,000/-
Ekal Dwiputri Yojana 2024

यह भी पढे :-

Ekal Dwiputri Yojana 2024 Online Apply Date

बोर्ड कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15-03-2024 है।

इकलौती बेटी योजना जिला स्तरीय पुरस्कार राशि

बोर्ड परीक्षापुरस्कार राशि
माध्यमिक/माध्यमिक (व्यावसायिक)/प्रवेशिका परीक्षा राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका11,000/-
माध्यमिक/माध्यमिक (व्यावसायिक)/प्रवेशिका परीक्षा जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका –11,000/-
Ekal Dwiputri Yojana 2024

cut off marks बोर्ड की वेबसाइट www. rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

Ekal Dwiputri Yojana 2024 Online Apply

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के समस्त परीक्षा परिणामों की संवीक्षा पश्चात् जारी परिणाम के आधार पर छात्राओं को एकल/द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार हेतु आवेदन की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से दी जायेगी। पुरस्कार प्राप्ति हेतु पात्र छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www. rajeduboard.rajasthan.gov.in से आवेदन पत्र का प्रारूप, शपथ पत्र का प्रारूप एवं निर्देश डाउनलोड कर A-4 आकार के कागज पर प्रिन्ट आउट प्राप्त करना होगा।

भरा हुआ आवेदन पत्र मय वांछित दस्तावेज संलग्न करते हुए छात्रा ने जिस विद्यालय से बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है, उसके संस्था प्रधान से (स्वयंपाठी परीक्षार्थी की स्थिति में जनप्रतिनिधि की अनुशंषा) अग्रेषित करवाने के बाद नियत तिथि तक रजिस्टर्ड डाक से सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के पते पर प्रेषित करना होगा।

एकल द्वि पुत्री पुरस्कार राशि का वितरण :-

पात्र छात्राओं को पुरस्कार राशि का वितरण छात्राओं के स्वयं के बैंक खातों में ऑनलाईन बैंकिंग द्वारा किया जाएगा।

एकल/द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना 2023 हेतु राज्य स्तरीय निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut off अंक

बोर्ड परीक्षाराज्य स्तरीय कटऑफ

माध्यमिक परीक्षा-2024
581
माध्यमिक – (व्यावसायिक) परीक्षा-2024579
प्रवेशिका परीक्षा-2024526
उच्च माध्यमिक परीक्षा – 2024विज्ञान485
वाणिज्य478
कला485
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा- 2024विज्ञान482
वाणिज्य448
कला481
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2024456
Ekal Dwiputri Yojana 2024 Notification

एकल द्वि पुत्री आवश्यक दस्तावेज :-

  • आवेदन पत्र मूल (परिशिष्ट-1)
  • 50/- रुपये के नॉनज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटेरी से सत्यापित माता-पिता का सन्तान सम्बन्धी मूल शपथ-पत्र (परिशिष्ट-2)।
  • संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र / स्वयंपाठी छात्रा हेतु जनप्रतिनिधि का अनुशंषा पत्र (परिशिष्ट-3) 4. परिवार राशन कार्ड की फोटो प्रति संस्था प्रधान / राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित ।
  • बैंक पासबुक की फोटो प्रति अथवा खाते के निरस्त चैक की प्रति जिसमें बैंक सम्बन्धी सभी विवरण स्पष्ट पढ़े जा सके यथा A/C नम्बर, IFSC Code, Branch Code, एवं बैंक फोन नम्बर
  • आधार कार्ड/पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो प्रति) 7. आवेदन पत्र के साथ बोर्ड परीक्षा की अंकतालिका की सत्यापित फोटो प्रति।
  • आवेदन पत्र संस्था प्रधान अग्रेषित करने के साथ ही वांछित दस्तावेजों को प्रमाणित करें तांकि दस्तावेज राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणीकरण के अभाव में आवेदन पत्र निरस्त न हो। उक्त जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www. rajeduboard.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध होगी।

एकल द्वि पुत्री योजना

आर्टिकल Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024
आधिकारिक वेबसाईट राजस्थान बोर्ड
आधिकारी नोटिफिकेशन एकल/द्विपुत्री योजना
आवेदन अंतिम तिथि 15 मार्च 2024
टेलेग्राम चैनल योजना टेलेग्राम चैनल
व्हाट्सप्प ग्रुप योजना व्हाट्सप्प ग्रुप
एकल द्वि पुत्री योजना

एकल द्वि पुत्री योजना क्या है?

उन्हें राजस्थान एकल द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार 2023 दिया जाएगा। इसमें 12वीं कक्षा में राज्य स्तर पर 51000 रुपए और 10वीं कक्षा में राज्य स्तर पर 31000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा 10वीं और 12वीं कक्षा की बालिकाओं को जिला स्तर पर 11000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

एकल द्विपुत्री योजना कब शुरू हुई?

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं इसके लिए अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2013 रखी गई है। अंतिम तिथि से पहले पात्र छात्राओं को आवेदन करना होगा।17 Oct 2023

बेटी के लिए सबसे अच्छी योजना कौन सी है?

यह योजना बचत योजना है जो बेटियों के माता-पिता को उनकी बेटी की शिक्षा से लेकर शादी तक का खर्च उढ़ाने के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए प्रेरित करती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको एक सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाना होता है।

राज्य सरकार बालिका योजना क्या है?

बालिका समृद्धि योजना के तहत बच्ची के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा तक के लिए सालों तक आर्थिक मदद दी जाती है। सबसे पहले बेटी के जन्म पर मां को डिलीवरी के बाद 500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसके बाद बच्ची की कक्षा 10 तक की पढ़ाई के लिए सरकार की ओर से हर पड़ाव पर कुछ रुपये की वित्तीय मदद की जाती है।

हेलो दोस्तों मेरा नाम नरेंद्र है। मुझे विभिन्न परीक्षाओं तथा भारत व राज्य सरकारों द्वारा क्रियान्वित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा मे लिखना पसन्द है। में सम्बन्धित योजना की जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर लेख लिखता हूँ। मेरे द्वारा लिखा गया लेख पसन्द आने पर आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Leave a comment